ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सचिव के चुनाव को लेकर विद्यालय परिषद परिसर बना अखाड़ा, आधा दर्जन लोग घायल

KATIHAR : बिहार के कटिहार में शिक्षा सचिव के चुनाव को लेकर विद्यालय परिसर अखाड़ा बन गया. बता दें विद्यालय पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. यह वारदा

बिहार : सचिव के चुनाव को लेकर विद्यालय परिषद परिसर बना अखाड़ा, आधा दर्जन लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में शिक्षा सचिव के चुनाव को लेकर विद्यालय परिसर अखाड़ा बन गया. बता दें विद्यालय पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. यह वारदात बारसोई प्रखंड क्षेत्र  बेलवा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय कोताहार की है. 


विद्यालय के अध्यक्ष के नेतृत्व पर स्कूल में नए सचिव का चुनाव करना था. जिसमें पूर्व सचिव एवं अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ स्कूल परिसर में पहुंच गए. प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना नहीं देने को लेकर पक्षो के बीच तू तू मैं मैं होने लगी. देखते ही देखते हंगामा होने लगा. और महिला बच्चे साथ आये लोग के बीच मारपीट होने लगा. जिसमें वार्ड सदस्य जहाँनारा खातून और उनके पति अंसारुल की पिटायी हुई. स्थानीय ग्रामीण द्वारा दोनों पक्षों को स्कूल परिसर से हटाया गया. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य एवं उनके पति को अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया.


वहीं वार्ड सदस्य सह स्कूल सचिव जहाँनारा खातून पिटायी पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रही है. प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय चौहान ने कहा कि नए शिक्षा समिति का गठन करना था तथा विभाग के द्वारा निर्देश दिए गए थे की जल्द से जल्द नए सचिव का गठन कर ले. जिसको लेकर आज स्कूल प्रांगण में सचिव का चुनाव होना था. दोनों पक्षों द्वारा कहा गया कि सही तरीके से जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन हमने सूचना पंजी दर्ज कर अभिभावकों को और अध्यक्ष को जानकारी देने का कोशिश किया है कुछ लोग घर पर नहीं मिले जिसके चलते हो हमको जानकारी नहीं मिल पाया है. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं मैं हुई और मारपीट करने लगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता