ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

बिहार : साधू की जलेबी खाना पड़ा महंगा, नकदी और आभूषण लेकर फरार हुआ चोर

BUXAR : बिहार हमेशा से अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेलवे इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर और पटरी की चोरी कर ली जाती है। इसी क

बिहार : साधू की जलेबी खाना पड़ा महंगा, नकदी और आभूषण लेकर फरार हुआ चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार हमेशा से अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेलवे इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर और पटरी की चोरी कर ली जाती है। इसी कड़ी में अब बक्सर से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां चोरों ने अपने प्लानिंग को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 


दरअसल, बक्सर में चोरी करने का नया तरीका देख हर कोई है हैरान है।  यहां जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत कोरानसराय थाना क्षेत्र चुआड़ गांव में साधु के वेश में आए बहुरुपिए ने झांसे में लेकर  एक परिवार को किस्मत बदलने के नाम पर जलेबी में नशीला पदार्थ मिला कर सभी को दे दिया जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया और फरार हो गया है। आसपास के लोगों को जब इस घटना की भनक लगी तो सभी को बेहोशी की अवस्था में इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कितने रुपए की संपत्ति गायब हुई है इसका सही-सही आकलन नहीं हो पा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, चुआड़ गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के घर पर शुक्रवार की दोपहर साधु का वेश धरे एक बहरुपिया आया था। उसने बताया कि वह पास ही चल रहे यज्ञ में शामिल होने आया है। खुद को बहुत ज्ञानी साधु बताते हुए उसने दावा किया कि वह उनकी किस्मत बदल सकता है। अपने झांसे में लेकर उसने घरवालों को जलेबी खिला दी। उस जलेबी में नशीली दवा मिली थी जिससे कि सभी बेहोश हो गए। इस घटना में घर के मालिक सुरेन्द्र पांडेय, उनकी पत्नी धर्मशीला देवी, बेटी खुशबू, रीमा, अंतिमा के अलावे तीन और पुत्रियां, बेटा और एक नाती बेहोश हो गए। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बहरुपिया एक दिन पहले से उनके घर में ठहरा हुआ था। 


इधर, इस घटना की जानकारी देते हुए कोरान सराय थाना प्रभारी रंजीत कुमार पांडे ने बताया कि साधु के भेष में एक दिन पहले से ही चुआड़ गांव के रहने वाले सुरेंद्र पांडे, के घर में एक व्यक्ति ठहरा हुआ था. जो लंबे समय से उस परिवार से परिचित है। उसने रातोरात किस्मत बदलने एवं कई तरह का प्रलोभन देकर कोल्ड ड्रिंक और जिलेबी में नशीले पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को खिला पिला दिया। एक-एक कर परिवार के सभी सदस्य जब बेहोश हो गए तो घर में रखा सामान लेकर वह भाग गया। वहीं साधु के भेष में पहुंचे बहुरूपिया की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।