ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News: बिहार में 2740 करोड़ की सड़क परियोजना से समग्र विकास की दिशा को मिलेगी मजबूती, मंत्री नितिन नवीन ने बताया प्लान

Bihar News: बिहार सरकार ने 2740 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं से पटना, छपरा समेत राज्यभर में आवागमन सुगम होगा। ये परियोजनाएं नीतीश कुमार के 2027 तक पटना को राज्य से जोड़ने के विजन को मजबूती देंगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग लगातार निर्णायक कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में 2740 करोड़ की महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजनाएं राज्य के समग्र विकास की दिशा में मजबूती प्रदान करेगी।


मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि सारण जिले के छपरा शहर में गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि अंतर्गत 69626.71 लाख की प्रथम पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। इसके पूरा होने से छपरा शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


मंत्री नितिन नवीन ने आगे बताया कि आज की बैठक में पटना की भी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। एम्स से दीघा रेल-सह-सड़क पुल के पटना छोर तक दो लेन सड़क, चार लेन एलिवेटेड लेन तथा एनएचएआई के अधूरे कार्यों को पूरा करने एवं दीघा से अशोक राजपथ को जोड़ने हेतु अतिरिक्त संपर्क मार्ग के लिए 1,36,846 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जेपी गंगा पथ, एम्स व दीघा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।


इसके अलावा मंत्री ने कहा कि पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण के लिए 67,550.70 लाख की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस विजन को साकार करेंगी, जिसके तहत वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से पटना तक अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता