ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार में मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग पर जोर, जमीन को डेवलप कर वापस करेगी सरकार; किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदा

Bihar road project: बिहार में मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. किसानों को मुआवजे से अधिक लाभ और जमीन का आंशिक संरक्षण मिलेगा.

Bihar road project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar road project: पथ निर्माण विभाग मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है। इससे पहले भी विभाग ने इस मॉडल पर काम शुरू किया था, लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब एक बार फिर इसे नए सिरे से लागू करने पर विचार किया जा रहा है।


लैंड पुलिंग योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए जमीन का पारंपरिक तरीके से अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और न ही जमीन मालिकों को सीधे भारी मुआवजा दिया जाएगा। इसके बजाय, जिस एलायनमेंट के तहत सड़क बनाई जानी है, उस क्षेत्र की जमीन को विभाग विकसित करेगा, जिससे उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाएगी।


इस प्रक्रिया में आवश्यक जमीन का उपयोग सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा, जबकि बची हुई विकसित जमीन को मालिकों को वापस कर दिया जाएगा। इससे किसानों को पारंपरिक मुआवजे से अधिक लाभ मिलने की संभावना है और उनकी जमीन भी आंशिक रूप से सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही, सड़क के लिए उपयोग की गई जमीन के बदले कुछ राशि भी दी जाएगी।


आने वाले समय में विभाग कई मेगा सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनमें ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत चार एक्सप्रेस-वे और नए कॉरिडोर का निर्माण शामिल है, जिसके लिए कई जिलों में जमीन की आवश्यकता होगी। सरकार इन परियोजनाओं के लिए लैंड पुलिंग के माध्यम से जमीन की व्यवस्था कर सकती है।


वहीं, परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए पथ निर्माण विभाग ने हाइब्रिड एन्युटि मॉडल (HAM) पर भी काम शुरू कर दिया है। इस मॉडल के तहत सरकार कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा निर्माण कंपनी को किस्तों में देती है, जबकि शेष 60 प्रतिशत राशि कंपनी स्वयं निवेश करती है। इस निवेश की भरपाई कंपनी को अगले 10 से 15 वर्षों में टोल या अन्य माध्यमों से की जाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता