ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

मुकेश सहनी के कथित हाउस अरेस्ट पर वीआईपी का हमला, देव ज्योति बोले- लोकतंत्र की हत्या, अदालत जाएंगे

वीआईपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने मुकेश सहनी को कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को अदालत में चुनौती देगी।

बिहार न्यूज
सरकार विपक्ष की आवाज से डरी : देव ज्योति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने पार्टी के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान का खुला अपमान बताया है।


‎देव ज्योति ने कहा कि सरकार विपक्ष की मजबूत होती आवाज से बुरी तरह घबरा गई है। मुकेश सहनी जहां-जहां जा रहे हैं, वहां जनता के बीच सरकार की नाकामियों, जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं को बेनकाब कर रहे हैं। यही कारण है कि सत्ता अपने राजनीतिक विरोधियों का सामना लोकतांत्रिक तरीके से करने के बजाय पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर उन्हें घर में कैद करने पर उतर आई है।

‎

‎उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का बहाना बनाकर किसी विपक्षी नेता को जनता से मिलने से रोकना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह कार्रवाई बताती है कि सरकार जनमत से नहीं, बल्कि पुलिसिया ताकत के सहारे राजनीति करना चाहती है। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

‎

‎देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी पार्टी इस तानाशाही और दमनकारी रवैये के सामने झुकने वाली नहीं है। पार्टी इस पूरे मामले को न्यायालय में चुनौती देगी और संविधान तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हिटलरशाही, राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता के अहंकार के खिलाफ वीआईपी का संघर्ष और तेज होगा।

मुकेश सहनी के कथित हाउस अरेस्ट पर वीआईपी का हमला, देव ज्योति बोले- लोकतंत्र की हत्या, अदालत जाएंगे

टैग्स