ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीर

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर...

NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मीनापुर प्रखंड के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र में ललन ढाबा के पास हुआ. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कांटी से मोतीपुर की ओर जा रहे थे.


जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मुख्य मार्ग NH-27 से होकर गुजर रहे थे. ललन ढाबा के पास पहुंचने के दौरान उनकी बाइक की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.


हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पानापुर ओपी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.


मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के निवासी रूपेश कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के विपिन पासवान के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में साला और बहनोई थे. हादसे में घायल युवक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के गौतम कुमार के रूप में हुई है.


हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उस वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.


इधर, रूपेश कुमार और विपिन पासवान की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.