ब्रेकिंग
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतरात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौत

Bihar News: सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Bihar News: लखीसराय-जमुई सीमा पर नोनगढ़ चेकपोस्ट के पास ट्रक से ऑटो की टक्कर में शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। मृतकों की पहचान पंकज कुमार, सरोज कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय-जमुई सीमा पर नोनगढ़ चेकपोस्ट के पास 31 जुलाई को तड़के एक भीषण सड़क हादसे में शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज, चांदौली के तीन तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान समस्तीपुर के पंकज कुमार, सरोज कुमार और नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। घायल छात्र सिवान के अंकित गुप्ता और अजीत यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। यह हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ है।


यह हादसा उस समय हुआ जब ये छात्र अपनी सेमेस्टर परीक्षा देकर सीएनजी ऑटो से लखीसराय रेलवे स्टेशन की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। नोनगढ़ चेकपोस्ट के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज, सरोज और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से अंकित और अजीत को पटना रेफर किया गया है। जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने उसके खिलाफ रैश ड्राइविंग और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।


तेतरहाट और जमुई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा है। शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और कर्मचारी भी मौके पर पहुँचे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और कॉलेज प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है।