ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Road Accident in bihar : मछली बेचकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Road Accident in bihar :बिहार के औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मछली विक्रेता को रौंद दिया। जिसमें युवक की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकलकर सामने आया है। जहां  एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मछली विक्रेता को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गयी। हसपुरा-पचरुखिया रोड में हसपुरा थाना क्षेत्र के हसपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक 18 वर्षीय मछली विक्रेता की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के नयकी गांव निवासी मिंटू मेहता के पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है।


वहीं,सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि लवकुश कुछ वर्षों से अपने नानी के घर रहता था। नाना राजकिशोर मेहता के साथ हसपुरा बाजार स्थित कनाप रोड में किराए पर रूम लेकर रहता था। वह बाइक से गांव-गांव में मछली का व्यवसाय करता था। घटना वाले दिन भी मछली बेचने ग्रामीण क्षेत्रों में गया हुआ था। मछली बेचकर घर जाते समय हसपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 


इधर, इस मामले को लेकर हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के पैतृक गांव व ननिहाल में मातम पसरा हुआ है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें