ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार : राइस मिल के गेट पर लाखों की लूट, मुंशी की गोली मारकर हत्या; ड्राइवर की हालत नाजुक

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

बिहार : राइस मिल के गेट पर लाखों की लूट, मुंशी की गोली मारकर हत्या; ड्राइवर की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां राइस मिल के गेट पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की,जिसमें मुंशी दिलीप सिंह की मौत हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर एनएच-28 पर स्थित शिव शक्ति राइस मिल के गेट पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मुंशी दिलीप सिंह की मौत हो गयी। वहीं गोली से जख्मी चालक सुरेश प्रसाद कुशवाहा को इलाज के लिये रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जख्मी चालक ने अस्पतालकर्मियों को 30 लाख रुपये लूट की बात भी बतायी। उसके बाद वह बेहोश हो गया।


बताया जा रहा है कि ,मुंशी सीतामढ़ी के बैरगनिया के निवासी  थे। जबकि जख्मी चालक रामगढ़वा के आमोदई का निवासी है। मुंशी राइस मिल के वाहन से मुजफ्फरपुर से लहना वसूलकर जैसे ही मिल के गेट पर पहुंचे इसी बीच घात लगाये बमदाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश बोलेरो में सवार होकर आए थे। इलाज के दौरान मुंशी दिलीप की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। 


राइस मिल गेट पर तैनात गार्ड ने पुलिस को बताया कि गेट बंद था। वह गेट के अंदर था। जैसे ही मुंशी की गाड़ी आकर रुकी तो वह गेट खोलने ही वाला था। इसी बीच अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। फायरिंग की आवाज सुन वह दुबक गया। फायरिंग बंद होने पर वह गेट खोला तो दोनों जख्मी हालत में थे। वह अपने मालिक बीरेन्द्र प्रसाद को फोन पर सूचना दी । इलाज के लिये तत्काल रक्सौल भेजा गया। जिसमें मुंशी की मौत हो गयी।


उधर, इस पुरे मामले को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि -राइस मिल के मुंशी व चालक मुजफ्फरपुर से लहना वसूल कर लौटे थे। कितनी की लूट हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस टीम मुजफ्फरपुर, चकिया, छपवा, बेतिया आदि स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस खंगाल रही है। घटनास्थल पर रक्सौल डीएसपी व मोतिहारी से तकनीकी शाखा की टीम पहुंच गयी है।