ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

Bihar News: बिहार में इस दिन से शुरू होगा राजस्व महा–अभियान, जमीन से जुड़ी हर समस्या का होगा समाधान!

Bihar News: बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक चलाया जाएगा राजस्व महा-अभियान। जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए घर-घर पहुंचकर आवेदन व दस्तावेज जुटाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए 10 अगस्त को पटना में बैठक आयोजित।

Bihar News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पूरे राज्य में 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक राजस्व महा-अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस अभियान की पहुंच घर–घर तक करने तथा इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सेवा संघों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है, जो 10 अगस्त (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में होगी। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे।


आमंत्रित संघ एवं संगठन:

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ

बिहार राजस्व सेवा संघ

यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ

मुखिया संघ

पंच-सरपंच संघ

ग्राम कचहरी सचिव संघ

पंचायत सचिव संघ

बिहार राजस्व अमीन संघ

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ

भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट)

बिहार राज्य जिला परिषद संघ

वार्ड सदस्य संघ

ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ


इस अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण हेतु आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी। इसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा।


विभाग इस महा-अभियान को सफल बनाने हेतु पूरी तरह से कार्यरत है। अपर मुख्य सचिव, सचिव तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है कि लोग इस बारे में जागरूक हों तथा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार इस संबंध में सभी जानकारियां दी जा रही हैं ताकि आमजनों तक सही सूचनायें समय से पहुंच पायें। बैठक में सभी आमंत्रित संगठनों एवं संघों से उनके सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभाग के वरीय अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता