ब्रेकिंग
मधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभार

Bihar Ration Card 2026 : 5 अगस्त तक बनवा लें राशन कार्ड, छूटे सदस्यों का भी जुड़ेगा नाम; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार में राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार ने 5 अगस्त तक नए राशन कार्ड बनाने और छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने का मौका दिया है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ।

Bihar Ration Card 2026 : 5 अगस्त तक बनवा लें राशन कार्ड, छूटे सदस्यों का भी जुड़ेगा नाम; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar Ration Card 2026 : बिहार में राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हो पाया है, तो अब आपको मौका दिया गया है। बिहार सरकार ने पात्र लोगों से 5 अगस्त तक राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अपील की है।

सरकार के इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो किसी कारणवश राशन कार्ड बनवाने से वंचित रह गए थे। इस अभियान में खासतौर पर श्रमिकों, स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों (वेंडरों) और अन्य पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था की है। इच्छुक लोग विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, वे अपने नजदीकी अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालयों में बनाए गए विशेष काउंटरों पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक हजारों लोग आवेदन कर चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवारों की जांच कर जल्द से जल्द राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

15 अगस्त से पहले जारी करने का लक्ष्य

सरकार ने इस अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के मुताबिक, कोशिश है कि सभी पात्र परिवारों के राशन कार्ड 15 अगस्त से पहले जारी कर दिए जाएं। इसके साथ ही जिन परिवारों के किसी सदस्य का नाम पहले राशन कार्ड में छूट गया था, उन्हें भी इस प्रक्रिया के जरिए जोड़ा जाएगा। इससे परिवार के सभी पात्र सदस्यों को सरकारी राशन योजना का लाभ मिल सकेगा।

पटना सिटी में 16 हजार नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी

पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने करीब 16 हजार पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सत्यम सहाय ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने वार्ड पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को इस अभियान की जानकारी दें और उन्हें आवेदन कराने में सहयोग करें।

विकास मित्र और अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंच बनाने के लिए प्रशासन ने विकास मित्रों और मार्केटिंग अधिकारियों को भी अभियान में लगाया है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे लोगों को राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया समझाएं और जरूरतमंद परिवारों को आवेदन करने में मदद करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार जानकारी के अभाव में इस योजना से वंचित न रह जाए।

राशन कार्ड आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें शामिल हैं—

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड

  • आय प्रमाण पत्र

  • आवासीय प्रमाण पत्र

  • परिवार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी

अगर किसी व्यक्ति के पास आय प्रमाण पत्र या आवासीय प्रमाण पत्र नहीं है, तो उसके लिए भी प्रशासन ने सुविधा उपलब्ध कराई है। अनुमंडल और अंचल कार्यालयों में ऐसे दस्तावेज बनवाने की व्यवस्था की गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी को परेशानी न हो।

किन लोगों को नहीं मिलेगा नया राशन कार्ड?

सरकार ने राशन कार्ड के लिए पात्रता के नियम भी तय किए हैं। ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इन लोगों को नया राशन कार्ड नहीं बनाया जाएगा—

  • सरकारी नौकरी करने वाले लोग

  • इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स देने वाले व्यक्ति

  • तीन कमरे का पक्का मकान रखने वाले परिवार

  • चार पहिया वाहन रखने वाले लोग

  • जिनकी वार्षिक आय 2.40 लाख रुपये से अधिक है

गलत तरीके से राशन कार्ड लेने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी। अगर जांच में किसी व्यक्ति द्वारा गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाने या सरकारी योजना का गलत लाभ लेने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जरूरतमंदों के लिए सुनहरा मौका

बिहार सरकार का यह अभियान उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे थे। राशन कार्ड के जरिए गरीब परिवारों को सस्ती दर पर अनाज मिलने के साथ-साथ कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।ऐसे में जिन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है या परिवार के किसी सदस्य का नाम छूट गया है, उन्हें 5 अगस्त से पहले आवेदन जरूर कर देना चाहिए।