ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

युवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ हुई घटना का विरोध करना एक पान दुकानदार को भारी पड़ गया। विरोध के कुछ ही समय बाद बदमाशों ने ऐसा कदम उठाया जिससे पूरे इलाके में दहशत...

युवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में युवती को जबरन ले जाने का विरोध करने पर पान दुकानदार को गोली मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पान दुकानदार राजेश साह को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर एक युवती को जबरन अपने साथ लेकर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में मौजूद पान दुकानदार राजेश साह ने इसका विरोध किया और युवती को बचाने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी बात से नाराज कार सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया.


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रामनाथ गोसाई स्थित राजेश साह के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी और घायल राजेश साह के बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है. पुलिस इस पुराने विवाद को भी मामले की जांच में शामिल कर रही है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.