ब्रेकिंग
छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!

बिहार रामनवमी हिंसा: भारी उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात, जानिए.. क्या हैं ताजा अपडेट

NALANDA/SASARAM: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। दोनों शहर

बिहार रामनवमी हिंसा: भारी उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात, जानिए.. क्या हैं ताजा अपडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA/SASARAM: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। दोनों शहरों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी और धारा 144 भी लागू रहेगा हालांकि इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को राहत दी गई है। बिहारशरीफ में आज सुबह से दोपहर दो बजे तक दुकानों को खोलने का आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है।वहीं सासाराम में भी हालात सामान्य होने लगे हैं।


बिहारशरीफ और सासाराम में उपद्रवियों से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है वहीं अर्धसैनिक बलों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। बिहारशरीफ में अब तक 15 FIR दर्ज किए जा चुके हैं जबकि उपद्रव करने वाले 130 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहारशरीफ में हालात पर काबू पाने के लिए एक अतिरिक्त IPS के अलावा चार DSP की भी तैनाती की गई है। बिहारशरीफ में सोमवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं जबकि सासाराम में सोमवार की सुबह दुकानें खुलीं और गाड़ियों का भी परिचालन हुआ। 


सोमवार को बिहारशरीफ में सड़कों पर लोग आते-जाते नजर आए। बड़ी पहाड़ी, रामचंद्रपुर जैसे इलाकों में चहल-पहल नजर आई थी। हालांकि कई इलाकों में पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश भी की। वहीं सासाराम में सोमवार को शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित एसबीआई, पीएनबी और बीओआई बैंक में भी सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों की भीड़ दिखी। बता दें कि भारी हिंसा के बाद दोनों ही जिलों में पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है और हालात पर जिले से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

टैग्स