ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार: रामनवमी से पहले रिहा हुए भगवान हनुमान, 29 साल बाद पुलिसवालों ने दी विदाई

ARRAH: बिहार के आरा में पुलिस थाने के मालखाने में 29 वर्षों से कैद भगवान को आज आखिरकार रिहाई मिल गई है। कोर्ट के आदेश के बाद थाने से रिहाई मिलने के बाद भगवान के भक्तों में का

बिहार: रामनवमी से पहले रिहा हुए भगवान हनुमान, 29 साल बाद पुलिसवालों ने दी विदाई
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
4 मिनट

ARRAH:  बिहार के आरा में पुलिस थाने के मालखाने में 29 वर्षों से कैद भगवान को आज आखिरकार रिहाई मिल गई है। कोर्ट के आदेश के बाद थाने से रिहाई मिलने के बाद भगवान के भक्तों में काफी खुशी की लहर देखने को मिली है। आरा सिविल कोर्ट के एडीजे-3 सतेन्द्र सिंह ने रिलीज आर्डर जारी किया था।


 जहां आर्डर के बाद बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी के मालखाने से 29 वर्षों बाद अष्टधातु की बनी भगवान हनुमान जी और संत बरबर स्वामी की मूर्ति को बाहर निकाला गया और भारी संख्या में मौजूद भक्तों द्वारा उनकी विधिवत पूजा अर्चना करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाल कर पूरे इलाके का भ्रमण कराया गया है, साथ ही भगवान की मूर्ति को गुंडी गांव स्थित श्रीरंगनाथ भगवान के मंदिर में पुनः स्थापना कराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल भगवान की मूर्ति को रिलीज कराने में बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल और आरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अजीत कुमार दुबे के साथ-साथ ग्रामीणों का भी काफी सहयोग रहा है। 


आपको बता दें कि आज से करीब 29 साल पहले 29 मई 1994 को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गुंड़ी गांव स्थित श्रीरंगनाथ भगवान मंदिर में स्थापित अष्ट धातु के भगवान हनुमान जी की मूर्ति और संत बरबर स्वामी जी की मूर्ति को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद वहां के तत्कालीन मंदिर के पुजारी जनेश्वर द्विवेदी के द्वारा कृष्णागढ़ ओपी में मूर्ति चोरी का आरोप लगाते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया था। जहां पुलिस ने मूर्ति चोरी के अनुसंधान के क्रम में मंदिर से चोरी गई दोनों अष्टधातु के भगवान की मूर्तियों को 25 मई 1994 को नगर थाना क्षेत्र के भलुही पुर गौसगंज बाधार के चोंचाबाग स्थित एक कुएं से बरामद किया और तब से मूर्ति को कृष्णागढ़ ओपी के मालखाने में रखा गया था.जहां लंबे कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट में यह केस डिस्पोजल हो गया और थाने के मालखाने में कैद भगवान को आखिरकार कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के बाद रिहा कर दिया गया।


 भगवान के रिहाई के बाद भव्य शोभायात्रा निकालने में जुटे पूर्वी गुंडी पंचायत के ‌मुखिया कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है जहां एक और राम नवमी का पर्व चल रहा है वही वर्षों मंदिर से चोरी के बाद मालखाने में रखें भगवान राम के भक्त हनुमान हनुमान जी और संत बरहर स्वामी को बाहर निकाला गया।जिसकी खबर के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर है.वही कोर्ट से भगवान की रिहाई के आर्डर के बाद कृष्णागढ़ ओपी इंचार्ज ब्रजेश सिंह ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि भगवान को मालखाने से बाहर निकाल मंदिर में स्थापित किया जा रहा है जहां अब भगवान का दर्शन भक्त सीधा करेंगे और उनकी पूजा-अर्चना भी होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता