ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Train News: राजगीर-किउल स्पेशल ट्रेन अब खगड़िया तक चलेगी, 30 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन

Train News: बिहार में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 03266/03265 राजगीर-किउल स्पेशल ट्रेन का मार्ग अब खगड़िया तक बढ़ा दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

Train News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 03266/03265 राजगीर–किउल–राजगीर स्पेशल ट्रेन के मार्ग का विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक राजगीर और खगड़िया के बीच मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन चलेगी।


इस ट्रेन का संचालन वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रेक द्वारा किया जाएगा और यह नटेसर, तिलैया, नवादा और वारिसलीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


गाड़ी सं. 03266 राजगीर-किउल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते हुए 10.10 बजे किउल पहुंचेगी तथा किउल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रूकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी । 


वापसी में गाड़ी सं. 03265 खगड़िया-किउल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रूकते हुए 16.53 बजे किउल पहुंचेगी तथा किउल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रूकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता