ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

बिहार में बड़ा रेल हादसा : दुर्घटनाग्रस्त हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 60 से 70 लोग घायल; एक की मौत

BUXER : दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के कई बोगी पटरी से उतर गई हैं। घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है। फि

बिहार में बड़ा रेल हादसा : दुर्घटनाग्रस्त हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 60 से 70 लोग घायल; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के कई बोगी पटरी से उतर गई हैं। घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है। फिलहाल इस हादसे में 60 से 70 लोगों की घायल होने की सूचना है। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।

दरअसल, बक्सर के जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बताया है कि इस रेल हादसे में 60 से 70 लोगों की घायल होने की सूचना है । जबकि इस रेल में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि जिला प्रशासन या रेल प्रशासन के तरफ से नहीं की गई है। 

बताया जाता है कि, दिल्ली से पटना की ओर यह ट्रेन जा रही थी। बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई थी। तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है। यह ट्रेन बक्सर से आरा और उसके बाद पटना रुकती है। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टोपेज नहीं था। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


इसके साथ ही इस घटना के बाद रेलवे के तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। पटना के लिए -977144997, दानापुर - 8905697493, आरा - 8306182542 जारी किया गया है। इसके  साथ ही कमांड और कंट्रोल 7759070004 जारी किया गया है।


उधर, राहत बचाव के लिए घटना स्थल पर बिहार में रेलवे के सीनियर अधिकारियों को रवाना होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है।