ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : राजधानी में पार्षद पति के बाद अब मधेपुरा में RJD नेता को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया घटना को अंजाम

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। ऐस

बिहार : राजधानी में पार्षद पति के बाद अब मधेपुरा में RJD नेता को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। ऐसे में आज यानी सोमवार को अपराधियों के निशाने पर जनप्रतिनिधि है। सबसे पहले राजधानी पटना में अपराधियों ने पार्षद पति और भाजपा नेता निलेश यादव उर्फ निलेश मुखिया को गोलियों से भून डाला। उसके बाद अब मधेपुरा में राजद नेता को गोली मार देने की खबर आयी है। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनारायण यादव (55) को सोमवार की अहले  सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनारायण यादव प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच करीब पांच बजे मीरागढ़ से पश्चिम बेलदोर नहर पर बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि गोली रुद्रनारायण यादव के कंधे के नीचे लगा है। गंभीर रूप से घायल रुद्रनारायण यादव को परिजनों ने आनन फानन मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया। जहाँ इलाज चल रहा है। जहां बिहार


बताया गया कि, राजद नेता रुद्रनारायण यादव दिनापट्टी सखुआ पंचायत के मीरागढ़ निवासी है। जो सुबह टहलने निकले थे। घर लगभग एक किलोमीटर पश्चिम बेलदोर नहर पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। इधर घटना को लेकर परिजन डरे सहमे है। जिसके बाद आस पास का माहौल दहशतमय हो गया है। रुद्र नारायण यादव कई बाद प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस घटना के बाद छानबीन में जुट गई है। 


इधर, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि अहले सुबह राजद नेता पर गोली चलाई गई है। छानबीन तेज कर दिया गया। घटना के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जख्मी नेता रुद्र नारायण यादव का हालचाल जाना। हालांकि उन्होंने घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता