ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहींबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो कर दिया वो कोई दूसरा नहीं कर पाएगा, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों कार्यकर्ताओं के साथ काराकाट और डेहरी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि महिलाएं आज सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

BIHAR POLITICS
नीतीश की तारीफ
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

rohtas news: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए जो काम नीतीश जी ने कर दिया वो शायद ही कोई दूसरा मुख्यमंत्री कर पाएगा। आज देर रात में भी महिलाएं घर से बाहर निकल रही है और अपना कामकाज निपटाकर वापस घर लौट रही है।


बता दें की ज्योति सिंह इन दिनों क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं और लोगों से मिल रही हैं। संभवत: उनकी कुछ राजनीतिक मंशा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि आज देर रात में भी वह घर से निकल रही है, लोगों से मिल रही है और सुरक्षित अपने घर पहुंच रही है, यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है। 


आज महिलाएं काफी सशक्त हुई है। समाज के हर क्षेत्र में, चाहे वह राजनीति का ही क्षेत्र क्यों ना हो! महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देर रात भी महिलाएं घर से निकल रही है और अपने कामकाज निपटाकर वापस जा रही हैं। आज सीएम नीतीश कुमार की ही देन है कि वह भी देर रात तक लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं। 


कहीं कोई भय का माहौल नहीं है। इसके लिए नीतीश कुमार तारीफ के काबिल है। बता दें कि ज्योति सिंह आज कल काराकाट और डेहरी इलाके में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर भी वो "ना" नहीं कह रही है लेकिन अभी तक किसी पार्टी या विधानसभा क्षेत्र को वह स्पष्ट नहीं कर रही हैं। 


फिलहाल ज्योति सिंह द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ करने पर कई अटकले लगाए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से ज्योति सिंह काराकाट और डेहरी विधानसभा क्षेत्र में घूम रही है और उनके समर्थक ज्योति सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं कह रहे हैं कि हमारा नेता कैसा हो ज्योति सिंह जैसा हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता