ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

Bihar politics: JDU में BJP की सेंधमारी, पार्टी को कमजोर करने की साजिश...RJD का बड़ा खुलासा

Bihar politics news: लालू और तेजस्वी के करीबी विधायक भाई बीरेंद्र ने एक बार फिर से नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. भाई बीरेंद्र के इस दावे से एक बार फिर जदयू और बीजेपी के रिश्तों को लेकर सियासत शुरू हो है है.

bihar politics news; Bihar polotics news, bihar news, bihar election 2025, cm nitish kumar news, nda news, bihar bjp news, nda in nitish kumar, bjp leader, rjd news, nda news बिहार विधानसभा चुनाव, चुन
बिहार की राजीनीति में हलचल
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar politics news: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं  इसी बीच बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने JDU और BJP के रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि JDU के कुछ नेता BJP से मिलकर पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कई खुलासे किए है।


RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि "तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वही होता है। अब नीतीश कुमार को तय करना है कि उन्हें किस ओर जाना है। लालू जी की तरह नीतीश कुमार भी समाजवादी नेता रहे हैं, लेकिन हम बार-बार आगाह कर रहे हैं कि BJP उन्हें खत्म करने की साजिश कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस आते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा। लेकिन अगर वह नहीं आते हैं, तो भी तेजस्वी यादव की सरकार हर हाल में बनेगी।


वहीं भाई वीरेंद्र ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, "नीतीश कुमार ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। BJP उन्हें राजनीतिक तौर पर खत्म करना चाहती है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ, वही हश्र BJP नीतीश कुमार के साथ करने वाली है।" उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भी सलाह देते हुए कहा है कि, "नीतीश कुमार को अपना रुतबा दिखाना चाहिए और समय रहते फैसला लेना चाहिए।"


भाई वीरेंद्र के बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अन्य पार्टियों में भी बात विवाद शुरू हो गई है ऐसे में क्या JDU और BJP के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? क्या नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं? आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या मोड़ आता है, यह देखने वाली बात होगी।