ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

HAPPY BIRTHDAY: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन: परिवार के सदस्यों के साथ CM ने काटा केक, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

बिहार के बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को सीएम नीतीश का जन्म हुआ था. सीएम को जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।परिवार के साथ केक काट कर उन्होंने अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया।

BIHAR POLITICS
नीतीश का जन्मदिन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR NEWS: शनिवार 01 मार्च को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। सीएम नीतीश आज 74 वर्ष के हो गए हैं। आज दिनभर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई लोग दे रहे हैं। वही बेटे निशांत और उनके घर के लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने परिवार के साथ केक काट कर अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया। 


इस मौके पर उनके बेटे निशांत और भाई सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इससे पहले उनके बेटे निशांत पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर गये हुए थे जहां उन्होंने पिता की लंबी आयु की कामना करते हुए भगवान की पूजा अर्चना की। पिता नीतीश कुमार के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगने पहुंचे निशांत ने कहा कि आज उनके पिताजी नीतीश कुमार का जन्मदिन है इसलिए मंदिर आए हैं, पिता जी के लिए आशीर्वाद मांगने। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए पिताजी ने बहुत काम किया है, इसलिए उन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं। आज पिता जी का जन्मदिन है, मैं उनको बधाई देता हूं। भगवान की कृपा हम दोनों पर बनी रहे। आगे भी सीएम बनकर बिहार के विकास का काम जारी रखें।


इससे पहले पिछले दिनों निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए थे। निशांत ने कहा था कि मीडिया के माध्यम से राज्य के सभी युवाओं को और हर तबके के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे मेरे पिता के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया। पिछले चुनाव में बिहार की जनता ने 43 सीट दिया, फिर भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीट बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम जारी रहे।


निशांत ने कहा था कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करता हूं कि पिता जी ने जो 19 साल में काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाएं। जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीएम पिता जी को सीएम घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।


जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा था कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं, वह बताएगी कि क्या करना है. बिहार की जनता फैसला करेगी। इसके बाद निशांत सवालों को टालकर हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है।


बता दें कि बिहार के बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को सीएम नीतीश कुमार का जन्म हुआ था. सीएम को जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बिहार में विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है. जबकि विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं.

HAPPY BIRTHDAY: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन: परिवार के सदस्यों के साथ CM ने काटा केक, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

HAPPY BIRTHDAY: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन: परिवार के सदस्यों के साथ CM ने काटा केक, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

HAPPY BIRTHDAY: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन: परिवार के सदस्यों के साथ CM ने काटा केक, बेटे निशांत भी रहे मौजूद