ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

BIHAR POLITICS:अपनी ही सरकार से नाराज दिखे भाजपा विधायक, कहा..'नीतीश जी के राज में विधायक हो गईल हिजड़ा'

होली मिलन समारोह में लौरिया विधायक विनय बिहारी ने मंच से कहा कि पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल। वायरल यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।

BIHAR POLITICS
सरकार पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR POLITICS: बीजेपी विधायक विनय बिहारी अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें बिहार के विधायकों के बारे में अपशब्दों का प्रयोग कर फिर चर्चा में बन गये। होली में उनका यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो यह कहते दिख रहे हैं कि नीतीश जी के राज में विधायक हिजड़ा हो गईल। विनय बिहारी के इस विवादित बयान से यह लग रहा है कि कही ना कही वो नीतीश कुमार के कामकाज से खुश नहीं है। यही कारण है कि अपने ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। 


दरअसल पश्चिम चंपारण के लौरिया में होली मिलन समारोह के दौरान बिहार के पूर्व मंत्री और लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गये। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लौरिया के भाजपा विधायक यह कहते दिख रहे हैं वो केवल एक विधायक नहीं, बल्कि हिजड़ा आदमी भी हैं। नीतीश के राज में बिहार के विधायक हिजड़ा हो गये हैं। 


फिर वो भोजपुरी में कहने लगे कि पद, पक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल, नीतीश जी के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल। विधायक की यह बातें सुन वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। अब बीजेपी विधायक विनय बिहारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को पुराना वीडियो बता रहे हैं। लेकिन अभी बिहार में एनडीए की सरकार है। बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रही है। इसके बावजूद बीजेपी के विधायक इस तरह की बातें करते दिख रहे हैं। मंच से लोगों के बीच भाजपा विधायक के ऐसा कहने से सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि लौरिया का विधायक बनकर विनय बिहारी खूश नहीं हैं क्या? क्योंकि अपने ही सरकार के संबंध में वो इस तरह की बातें मंच से सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं।