ब्रेकिंग
तेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारी

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 23-24 जून को दानापुर मंडल चलाएगा 13 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

Exam Special Train: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बिहार के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी।

Exam Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Exam Special Train: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में आसानी होगी।


रेल मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सिवान, बेतिया, सासाराम और आरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों को इन स्पेशल ट्रेनों से जोड़ा गया है।


23 जून को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से पाटलिपुत्र से सासाराम के लिए विशेष ट्रेन रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5 बजे पहुंचेगी। पटना जंक्शन से भभुआ रोड के लिए रात 8:50 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना से बेतिया के लिए रात 9 बजे विशेष ट्रेन का संचालन होगा। 


पाटलिपुत्र से पटना के बीच रात 9:45 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं दानापुर से आरा के लिए रात 10 बजे विशेष ट्रेन रवाना होगी। पटना जंक्शन से सिवान के लिए रात 11 बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं 24 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। 


इन ट्रेनों का संचालन निम्नलिखित रूटों पर किया जाएगा—

बख्तियारपुर से राजगीर

किऊल से गया

राजगीर से बख्तियारपुर

नवादा से जमुई

बक्सर से दानापुर

जमुई से पटना जंक्शन

गया से किऊल


रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता