ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार पुलिस ने वसूला 86 लाख रुपया, लॉकडाउन तोड़ने वाले 21 लोगों पर FIR दर्ज

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए देश में लॉक डाउन का असर अब दिखने लगा है. पुलिस की सख्ती के बाद अब सड़कों पर लोग कम निकल रहे हैं. यही वजह है कि आज लॉक डाउन तोड़ने के कुल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए देश में लॉक डाउन का असर अब दिखने लगा है. पुलिस की सख्ती के बाद अब सड़कों पर लोग कम निकल रहे हैं. यही वजह है कि आज लॉक डाउन तोड़ने के कुल 21 मामले ही दर्ज किए गए हैं. राज्य में पुलिस की तरफ से 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने अब तक पिछले 5 दिनों में कुल 86 लाख 91 हजार रुपये वसूल किया है.



शनिवार को लॉक डाउन तोड़ने वाले कुल 386 वाहनों को जप्त किया गया है. जबकि 87, 5100 की वसूली जुर्माने के तौर पर वसूल की गई है. राज्य में अब तक लॉक तोड़ने के कुल 265 मामले दर्ज किए गए हैं. 127 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 4524 गाड़ियों को जप्त किया गया है. लॉक डाउन तोड़ने वालों से जुर्माने के तौर पर अब तक कुल 86,91,650 रुपए की वसूली की जा चुकी है.


राजधानी पटना में आज मुख्य सड़कों के अलावे गली मोहल्लों में भी लोग बाहर कम देखे गए. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया. सड़क पर निकले लोगों से जगह-जगह पुलिसवालों ने रोककर पूछताछ की. कई जगह पर मटरगश्ती कर रहे युवाओं के ऊपर पुलिस ने लाठी अभी चटकाई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें