ब्रेकिंग
कमतौल में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईकमतौल में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाई

बिहार पुलिस में 11880 पदों पर सिपाही की बहाली फंसी, लॉकडाउन के बाद होगा फैसला

PATNA : कोरोना संकट के बीच तमाम तरह की गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं। बिहार में बड़े पैमाने पर होने वाली सिपाही बहाली का मामला भी फंस गया है। सिपाही बहाली के रिटेन टेस्ट का

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट  के बीच तमाम तरह की गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं। बिहार में बड़े पैमाने पर होने वाली सिपाही बहाली का मामला भी फंस गया है। सिपाही बहाली के रिटेन टेस्ट का रिजल्ट अभी नहीं आया है और लॉकडाउन में फिजिकल टेस्ट का मामला भी आगे खिंचता दिख रहा है। 


लॉक डाउन तीन मई से आगे नहीं बढ़ता है तो भी अगले महीने फिजिकल टेस्ट शुरू कर पाना संभव नहीं लग रहा है। चयन पर्षद लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी करने और फिजिकल टेस्ट आयोजित करने पर कोई निर्णय लेगा। सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा में करीब 11 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दो चरणों में हुई इस रिटेन टेस्ट का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। पर्षद के मुताबिक लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच बीच में ही रोकनी पड़ी है। लॉक डाउन के खत्म होने और हालात सामन्य होने के बाद ही यह काम शुरू हो पाएगा। लिहाजा रिटेन टेस्ट का रिजल्ट आने में अभी और वक्त लगेगा। 


बता दें कि बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पहले रिटेन टेस्ट हुआ था। इसके आधार पर फिजिकल टेस्ट के लिए पद के मुकाबले पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन होगा। फिजिकल टेस्ट में पास अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा। चयन पर्षद ने गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी। पर लॉक डाउन के चलते इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया। पर 15 मई से भी यह संभव नहीं लग रहा।