ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लहराए गए PFI के झंडे

DARBHANGA : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में बीते दिनों PFI के आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद से पुलिस लगातार PFI के नेटवर्क को खंलागने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों क

बिहार : पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लहराए गए PFI के झंडे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में बीते दिनों PFI के आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद से पुलिस लगातार PFI के नेटवर्क को खंलागने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अबतक 6 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी बचे 20 लोगों की गिरफ्तारी के लिए राज्य के अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ रविवार को संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और PFI के झंडे लहराये।


प्रदर्शनकारी पीएफआई के सदस्यों का कहना था कि पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाकर उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उनका इस सब से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान PFI के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुस्लिम समुदाय के लोगों को झूठे केस में फंसाने का काम बंद करे। PFI के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। दोनों PFI के सदस्य नहीं हैं बल्कि SDPI के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि PFI के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वह एक राजनीतिक साजिश है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से पहले पुलिस ने फुलवारीशरीफ से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक PFI और SDPI के द्वारा युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल संगठन से जुड़े 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबति 20 अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी का विरोध जताते हुए दरभंगा में संगठन के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता