ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Bihar Police: 'गाली क्यों दिया...?', यह पूछना पड़ा महंगा; डायल 112 की पुलिस टीम पर युवकों ने कर दिया हमला

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवादा जिले में डायल 112 पुलिस टीम हमला का मामला सामने आया है। पुलिस टीम के साथ युवकों की तरफ से मारपीट करने

Bihar Police:  'गाली क्यों दिया...?', यह पूछना पड़ा महंगा; डायल 112 की पुलिस टीम पर युवकों ने कर दिया हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवादा जिले में डायल 112 पुलिस टीम हमला का मामला सामने आया है। पुलिस टीम के साथ युवकों की तरफ से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 112 की पुलिस की गाड़ी जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने पुलिस टीम को गाली दी। इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर युवकों से पूछा कि आप लोगों ने गाली क्यों दी? इसके बाद मामला बढ़ता गया और युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। 


जानकारी के मुताबिक नवादा जिले की नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा गांव के पास नवादा जिले में डायल 112 पुलिस टीम हमला का मामला सामने आया है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि नारदीगंज के थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद के ने की. यह वायरल वीडियो सोमवार का है, जहां 112 की पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला किया। जिसकी पहचान भी कर ली गई है। इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है। 


बताया जा रहा है कि 112 की पुलिस ड्राइवर पर एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो जाती है तभी सभी लोग मिलकर पुलिस टीम पर टूट पड़ते हैं और फिर लाठी से मारना शुरू कर देते है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 112 की पुलिस टीम के ड्राइवर शक्ति कुमार के साथ पहले मारपीट की गई। इसके बाद 112 के ही पीटीसी दरोगा सत्यानंद कुमार के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी ममता कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। 


इधर, पुलिस वालों को पहले खेत में लोग डंडे, लाते-घूंसे से मारने के बाद फिर रोड पर लेटा कर डंडे से मारते नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मी किसी तरह खुद को बचाते हुए गाड़ी में बैठकर वहां से भाग निकले। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था. उन लोगों की पहचान कर ली गई है. इस मामले में 2 लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपित बनाया गया है।