ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Police : फर्जी जॉइनिंग लेटर दिलाने वाला दारोगा पर FIR, डिलीवरी बॉय से वसूलें थे लाखों रुपए

Bihar Police: पटना जिले के गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में कार्यरत ASI पर घूसखोरी का आरोप लगा है। देवमोहन सिंह पर कस्टम विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख रुपये की ठगी

Bihar Police:
Bihar Police:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Police : बिहार की राजधानी पटना के अंदर पुलिस महकमे के अंदर एक बड़े खेल का पर्दापाश हुआ है। यहां जिले के गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में कार्यरत एएसआइ देवमोहन सिंह पर कस्टम विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अब इस संबंध में आरा के रहने वाले दीपक सिंह डिलिवरी ब्वॉय के पिता मकेश्वर सिंह ने एएसआइ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। 


वहीं, दीपक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा पटना में रहकर डिलिवरी ब्वॉय का काम करता है। एक दिन एएसआइ मेरे बेटे को गाड़ी के साथ पकड़ कर थाना ले गए। वहां जाने के बाद बातचीत में कहा कि क्या डिलिवरी ब्वॉय का काम कर रहे हो? मेरे साथ आओ आठ लाख रुपये में कस्टम विभाग में नौकरी दिलवा देंगे। इस पर बेटा मान गया। एएसआइ ने कहा कि नौकरी से पहले कुछ पैसा और ज्वाइनिंग के बाद पूरा पैसा लगेगा। 


इसके बाद पिता ने बताया कि कुछ दिन बाद डाक से कुरियर आया, जिसमें ज्वाइनिंग लेटर था। इसके बाद में एएसआइ ने फोन कर कहा कि पूरा पैसा देना होगा। दो बार में कुल आठ लाख रुपये ले लिया। एएसआइ ने कहा कि ज्वाइनिंग लेकर कोलकाता के कस्टम विभाग जाकर ज्वाइन कर लो। दीपक ज्वाइनिंग लेटर लेकर कोलकाता पहुंच गया। वहां ज्वाइनिंग लेटर देख कस्टम अधिकारी दंग रह गये और कहा कि यह फर्जी लेटर है। इसके बाद वहां से यह पूरी जानकारी दीपक ने अपने पिता को बतायी।