ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के बहादुर पुलिसकर्मी, सरकार देगी 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार

Bihar Police News: बिहार गृह विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर बहादुर पुलिसकर्मियों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया है। हर साल 7 पुलिसकर्मियों को उनके साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार गृह विभाग ने बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का बड़ा फैसला लिया है। अब हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सात पुलिसकर्मियों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।


बिहार सरकार का मानना है कि इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और जवान बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होंगे। इस योजना के तहत बिहार पुलिस मुख्यालय से दोगुनी संख्या यानी 14 पुलिसकर्मियों के नामों की अनुशंसा मांगी गई है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए गृह विभाग ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।


पुरस्कार के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित चयन समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष डीजी अभियान होंगे। इसके अलावा सीआईडी के आईजी या डीआईजी, आईजी मुख्यालय, क्षेत्र में पदस्थापित वरीयतम आईजी और दो वरीयतम डीआईजी को समिति का सदस्य बनाया गया है।


गृह विभाग ने बताया कि वीरता पुरस्कार से संबंधित दिशा-निर्देश पहली बार मई 2004 में जारी किए गए थे। बदलते समय और पुलिसकर्मियों की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए अब इसे नए सिरे से अपडेट किया गया है, ताकि बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले जवानों को समय पर सम्मान मिल सके।


सूत्रों के अनुसार, चयन प्रक्रिया में वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और विशेष उपलब्धियों को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। इसके लिए जिलों से भी पुलिसकर्मियों के कार्यों की रिपोर्ट मंगाई जा सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता