ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार : रात में चोरी छिपे मिलते थे प्रेमी-प्रेमिका, पंचायत ने करवा दी चप्पल से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

MOTIHARI : मोतिहारी में एक पंचायत का अजीबों गरीब फैसला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की भरी पंचायत में चप्पल से जमकर की पि

बिहार : रात में चोरी छिपे मिलते थे प्रेमी-प्रेमिका, पंचायत ने करवा दी चप्पल से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक पंचायत का अजीबों गरीब फैसला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की भरी पंचायत में चप्पल से जमकर की पिटाई की जा रही है. पंचायत के आदेश पर प्रेमिका के हाथों चप्पल से प्रेमी की पिटाई का भरी पंचायत में वीडियो बनाया गया. पंचायत में चप्पल से प्रेमी की पिटाई का वीडियो गांव के युवकों का द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.


मामला पहाड़पुर थाना के मनकररिया पंचायत का बताया जा रहा है. इस घटना की भनक थाना पुलिस को भी नहीं लग सकी. बताया जा रहा है कि सूगैली थाना क्षेत्र के फुलवरिया का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रात में मनकररिया पहुंचा था. ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. रात में प्रेमी की जमकर धुनाई हुई. उसके बाद सुबह में गांव में पंचायत बैठी. 


पंचायत में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेमिका के हाथों चप्पल से जमकर पिटाई करायी गई. वहीं वायरल वीडियो में एक युवक भी प्रेमी को पीटते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद प्रेमिका से नहीं मिलने के कागजात बनवाकर प्रेमी को छोड़ने की बात कही गई.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता