ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

बिहार: पटाखा की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक पटाखा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पूरा इ

बिहार: पटाखा की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक पटाखा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पूरा इलाका धूआं-धुआं हो गया। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा चौक के पास की है।


दरअसल, रविवार को दिवाली के मौके पर बाजार में पटाखा खरीदने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लोग अपने जरूरत के सामान खरीद रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट से पटाखा दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद पटाखा खुद से फूटने लगे। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। गनीमत की बात रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता