ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच सौ से अधिक अधिकारियों को मिला प्रमोशन, नीतीश सरकार ने जारी किया लिस्ट

PATNA : बिहार के राज्यकर्मियों और पदाधिकारियों के प्रमोशन का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार के तरफ से बिहार प्रशासनिक सेवा के 532 पदाधिकारियों के उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रभार सौंपा

बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच सौ से अधिक अधिकारियों को मिला प्रमोशन, नीतीश सरकार ने जारी किया लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के राज्यकर्मियों और पदाधिकारियों के प्रमोशन का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार के तरफ से बिहार प्रशासनिक सेवा के 532 पदाधिकारियों के उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इन्हें वेतनमान, स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमोशन की यह तीसरी लिस्ट जारी की है। इससे पहले जारी हुई दो सूचियों में लिपिक स्तर के 9 कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया था।


दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के तरफ से हालिया प्रमोशन लिस्ट में सबसे ज्यादा 249 पदाधिकारियों को अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति दी गई है। इसके अलावा 157 को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष, 67 मूल कोटि वाले पदाधिकारियों को उप-सचिव एवं समकक्ष, 39 पदाधिकारियों को अपर सचिव और 20 को विशेष सचिव एवं समकक्ष में पदोन्नति की गई है।


मालूम हो कि, सरकारी कर्मियों के प्रमोशन से संबंधित मामला कोर्ट में चलने की वजह से 2019 से इनकी पदोन्नति लंबित है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने वैकल्पिक रास्ता अपनाते हुए इन्हें उच्चतर पद पर वेतनमान सहित कार्यकारी प्रभार देने से संबंधित रास्ता निकाला है। इतनी लंबी अवधि से मामला लंबित रहने के बाद सरकार के इस फैसले से कई अपर समाहर्ता रैंक के पदाधिकारियों को सीधे विशेष सचिव या अपर सचिव में प्रोन्नति मिल गई है। 


आपको बताते चलें कि, चार साल से अधिक समय से प्रोन्नति नहीं होने के कारण प्रोन्नति से भरे जाने वाले कुछ पद एकदम खाली हो गए थे। इसमें विशेष सचिव, अपर सचिव, उप-सचिव समेत अन्य शामिल हैं। अब इन पर पदाधिकारियों की तैनाती हो गई है।