ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

बिहार : परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी ने दिया एक बच्ची को जन्म, परिजनों ने बांटी मिठाई

AURANGABAD : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के रामाबान्ध स्थित एक परीक्षाकेन्द्र के बाहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक गर्भवती परीक्षार्थी को प्रसव क

बिहार : परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी ने दिया एक बच्ची को जन्म, परिजनों ने बांटी मिठाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD :  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के रामाबान्ध स्थित एक परीक्षाकेन्द्र के बाहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक गर्भवती परीक्षार्थी को प्रसव के दर्द शुरू हो गया. आनन फानन में परीक्षार्थी के पति ने उसे लेकर उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां परीक्षार्थी ने एक सुंदर सी बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म लेते ही सभी परिजन खुशी से झूम उठे और सबों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार देव प्रखंड के बसडीहा निवासी अनुग्रह राम की पुत्री मानती कुमारी का आज शहर के महेश एकेडमी विद्यालय में द्वितीय पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा थी. वह अपने पति नौनेर निवासी राजेश कुमार के साथ मायके से परीक्षा के लिए आई. मगर परीक्षाकेन्द्र पर पहुंचते ही उसे प्रसव की पीड़ा होने लगी. जिसे तुरंत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां परीक्षार्थी ने एक बच्ची को जन्म दिया. 


इधर परीक्षार्थी के परिजनों ने चाहा कि किसी तरह से उसकी परीक्षा लेखक उपलब्ध कराकर दिला दिया जाए. मगर परीक्षा समिति का इस संबंध में कोई गाईडलाईन न होने के कारण उसे पूरक परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता