SUPAUL: मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने पर सवाल उठाते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा, “अंधे को जगाने से क्या फायदा, बहरे को सुनाने से क्या फायदा " , बिहार के लोगों को BJP ने धोखा दिया है। नीतीश कुमार को धोखा और गद्दारी से जबरदस्ती हटाया है, बीजेपी धोखेबाज है। वही बिहार की विधि व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों, इंस्पेक्टर, भ्रष्टाचारियों और आतंक का राज है। पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार कौन चला रहा है, यह समझ से बाहर है।
बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी दिल्ली पहुंच गये हैं। नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है, जिससे पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं, राजनीतिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन संभव है।
हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है और सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच आज सुपौल पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलकर बिहार की गर्म राजनीति को और हवा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है।” उनका आरोप है कि न तो ब्लॉक स्तर पर लोगों की सुनवाई हो रही है और न ही थानों में न्याय मिल रहा है।पप्पू यादव ने कहा, “बिहार पूरी तरह से कॉलेप्स कर चुका है। यहां इंस्पेक्टर राज, अपराधियों का राज, भ्रष्टाचारियों का राज और आतंक का राज है। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ से बाहर है।
”मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “अंधे को जगाने से क्या फायदा, बहरे को सुनाने से क्या फायदा " मुख्यमंत्री को बिहार में रहकर काम करना चाहिए, लेकिन वे दिल्ली जा रहे हैं। जनता ने उन्हें यहीं काम करने का जनादेश दिया है।बीजेपी पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जबरन नीतीश कुमार को हटाया और उनके साथ विश्वासघात किया है।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी पहले भी कई नेताओं के साथ ऐसा कर चुकी है और आगे भी दूसरों के साथ यही होगा । बिहार की जनता के साथ बीजेपी ने धोखा किया है बीजेपी धोखेबाज है जबरदस्ती नीतीश कुमार को हटाया है उनके साथ धोखा-गद्दारी किया है बीजेपी ने जैसे शिंदे,रेड्डी,चौटाला बालासाहेब ठाकरे,बादल,ममता,महबूबा के साथ किया उसके पहले तीन बार नीतीश जी के साथ कर चुके हैं आप रोपिएगा बबुल और खाईएगा खजूर यह संभव नहीं है आप बीजेपी से उम्मीद ही नहीं कर सकते हैं।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी चंद्राबाबू नायडू की भी यही दुर्गति करेंगे,बिहार की स्थिति अच्छी नहीं है यहां बच्ची सुरक्षित नहीं है आदमी को कब कौन कहां मार देगा कब कौन गोली मार देगा कब कहां किसके साथ क्या घटना घटित हो जाएगी समझ से बाहर है कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज यहां नहीं है। बिहार में लोग सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कब,कहां और किसके साथ क्या घटना हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। छोटी-छोटी बातों पर हत्याएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने फारबिसगंज की आज हुए निर्मम घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मामूली विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, जो प्रदेश की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।
दरअसल, पप्पू यादव सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत, वार्ड-5 में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां 28 मार्च को रास्ते के विवाद में हुई हिंसक झड़प में घायल मोहम्मद इजरायल (50 वर्ष) की इलाज के दौरान नेपाल में मौत हो गई थी।पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही मृतक की दो अविवाहित बेटियों की शादी के समय प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये देने का आश्वासन भी दिया।
सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट




