ब्रेकिंग
भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MOTIHARI: कोचिंग जाने के दौरान 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन बच्चों पर पड़ी तब तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: कोचिंग जाने के दौरान 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन बच्चों पर पड़ी तब तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब तीनों बच्चे पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और इस दौरान तीनों पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरे। जिसमें तड़पकर तीनों की मौत हो गयी। 


मृत बच्चों की पहचान अहिरौलिया निवासी हरेंद्र दास की 9 साल की बेटी करीना, मठकोलासी के छठू दास की 8 साल की बेटी शनि कुमारीऔर मठकोलासी के भोला पंडित के बेटे 7 वर्षीय अभिनंदन कुमार के रूप में की गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

टैग्स