ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: वाटरफॉल में अचानक आ गया उफान, तेज धार में फंस गए पांच पर्यटक; जाते-जाते बची पांचों की जान

SASARAM: सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड में इन दोनों पानी का बाहर काफी बढ़ गया है। ऐसे में वन विभाग ने वहां जाने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है लेकिन फिर

बिहार: वाटरफॉल में अचानक आ गया उफान, तेज धार में फंस गए पांच पर्यटक; जाते-जाते बची पांचों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड में इन दोनों पानी का बाहर काफी बढ़ गया है। ऐसे में वन विभाग ने वहां जाने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है लेकिन फिर भी कई पर्यटक माझर पानी की तेज धार में फंस गए हालांकि उनकी जान जाते-जाते बच गई।


दरअसल, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश होने के कारण जलप्रपात में पानी का बाहर काफी तेज हो गया है। ज्यादा बारिश होने के कारण अचानक वाटरफॉल में ऊफान आ गया है लेकिन फिर भी कई पर्यटक माझर कुंड में नहाने के लिए जा रहे हैं। 


आए दिन इस लापरवाही के कारण हादसे होते हैं एवं कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है। मूसलाधार बारिश के कारण मांझर कुंड का यह जलप्रपात भयानक रूप ले लिया है और इसमें नहाना काफी खतरनाक है। लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार लोग वाटरफॉल के जानलेवा पानी के बहाव के बीच पर्यटक जा रहे हैं। 


यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। ऐसे में वे लोग पानी से निकल कर ऊंचे पत्थर पर आकर बचने का प्रयास किए हैं। बता दें कि वन विभाग द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है कि झरने के तेज बहाव में स्नान करने से बचे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता