ब्रेकिंग
Bihar News : छठ से पहले बिहार के 2.50 लाख पंचायत प्रतिनिधियों की चमकी किस्मत! 3 महीने के भत्ते के लिए 137 करोड़ जारी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦Bihar News : छठ से पहले बिहार के 2.50 लाख पंचायत प्रतिनिधियों की चमकी किस्मत! 3 महीने के भत्ते के लिए 137 करोड़ जारी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव

बिहार : पानी भरे गड्ढे से युवक का मिला शव, पिछले दो दिनों से घर से लापता था गोलू

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां पिछले दो दिनों से घर से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के बाकरपुर गांव की है। घटना की जानकारी मि

बिहार : पानी भरे गड्ढे से युवक का मिला शव, पिछले दो दिनों से घर से लापता था गोलू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां पिछले दो दिनों से घर से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के बाकरपुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है।


मृतक युवक की पहचान हरेन्द्र राय के बेटे गोलू के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरेन्द्र राय ने बताया की गोलू दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने गोलू के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। युवक के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद रविवार को गोलू का शव लदौरा चौर स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।


लापता गोलू का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

टैग्स