ब्रेकिंग
UCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

बिहार: पान खाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनात मौत

SASARAM: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और हर दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने पान ख

बिहार: पान खाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनात मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और हर दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने पान खाने जा रहे शख्स को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना इलाके के पहलेजा मोर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक शख्स को रौंद दिया। डालमियानगर के रहने वाले सिकंदर का पहलेजा मोर के समीप लेथ मशीन की दुकान है। जब वह दुकान बंद कर पान खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला।


ट्रक औरंगाबाद से सासाराम की ओर जा रहा था। इस घटना के बाद N.H. पर भारी भी इकट्ठा हो गई। हादसे में सिकंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वहीं ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता