ब्रेकिंग
छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाख

आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से कराया जा रहा था गंदा काम, 23 लड़कियां समेत 1 लड़का मुक्त; तीन संचालक गिरफ्तार

Bihar Crime News: आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से काम कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान कई बच्चों को मुक्त कराया गया और कुछ संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच...

आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से कराया जा रहा था गंदा काम, 23 लड़कियां समेत 1 लड़का मुक्त; तीन संचालक गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग बच्चों से जबरन काम कराने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 बच्चों को मुक्त कराया है. इनमें 23 नाबालिग लड़कियां और एक नाबालिग लड़का शामिल है. वहीं तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है.


यह कार्रवाई छौड़ादानों थाना क्षेत्र में पुलिस, बाल श्रम विभाग और मानव तस्करी निरोध इकाई की संयुक्त टीम ने की. पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में चल रहे कुछ आर्केस्ट्रा ग्रुप में नाबालिग बच्चों से जबरन काम कराया जा रहा है.


जानकारी के बाद टीम ने अलग-अलग म्यूजिकल ग्रुपों में छापेमारी की. जांच के दौरान राज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप और रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप में कई नाबालिग बच्चे काम करते मिले. इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को वहां से मुक्त कराया.


पुलिस ने मौके से तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया. आरोप है कि इन संचालकों द्वारा नाबालिग लड़कियों और लड़कों को आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में काम कराया जा रहा था.


बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य प्रियंका कानूनगो की ओर से मिले पत्र के बाद इस मामले में कार्रवाई तेज की गई. पत्र के आधार पर पुलिस और संबंधित विभागों ने जांच शुरू की और इसके बाद यह बड़ा अभियान चलाया गया.


मुक्त कराए गए सभी बच्चों को मेडिकल जांच और जरूरी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े और कितने लोग शामिल हैं.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बच्चों को गलत तरीके से काम कराने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.