ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

बिहार : नो एंट्री में घुसे ट्रक से कुचल कर छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA : खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बालू लदे ट्रक से कुचलकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के हाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने भाई के साथ सदर अस्

बिहार :  नो एंट्री में घुसे ट्रक से कुचल कर छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बालू लदे ट्रक से कुचलकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के हाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने भाई के साथ सदर अस्पताल जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक राज इंटर का छात्र था। बताया जा रहा है कि राज अपने भाई के साथ बीमार बहन को डॉक्टर से दिखाने के लिए सदर अस्पताल जा रहा था। बड़े भाई के साथ राज बाइक पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान सरकारी बस स्टैंड के पास ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक ने उसे रौंद डाला।


बताया जा रहा है कि नो एंट्री होने के बावजूद एक बालू लदा ट्रक शहर में घुस गया था। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान किसी वाहन से ठोकर लगने के बाद बाइक गिर गई। जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रक ने राज को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता