ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, दुर्घटना में शख्स की मौत; एक दर्जन लोग घायल

Bihar News: बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार बस के पलटने से एक व्यक्ति की मौत और 12 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला में त्रिवेणीगंज से सुपौल जा रही यात्री बस पलटने से बस में सवार कुल 30 लोगों में से 12 लोग जख्मी हो गए वहीं बस में सवार एक पुरुष यात्री बस पलटने से उसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। त्रिवेणीगंज पिपरा मार्ग एनएच 327 ई पर यह घटना हुई है।


हादसे के बाद बस पलट कर एनएच से नीचे पानी से भरे खेत में पलट गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में था और अचानक टर्निंग पर मोड़ने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस सवार यात्री जख्मी हो गए हैं। बस के पलटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। 


मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड नंबर 11 निवासी डोमी राम के 38 वर्षीय पुत्र संतोष राम के रूप में हुई है। मृतक संतोष राम अपनी 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के साथ डॉक्टर के यहां इलाज कराने इसी बस से सुपौल जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए, मृतक को तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। सूचना पर एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृव में भाड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और जख्मियों को अस्पताल राहत बचाव कार्य में लग गए। 


इधर घटना के बाद स्थल पर भाड़ी संख्या में आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों ने ही पानी में उतरकर पलटे बस को किसी तरह सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद क्रेन और जेसीबी से बस को सीधा कर बाहर निकाला गया। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि बस पलटने से एक की मौत हुई है कुछ लोग जख्मी हुए हैं।


वहीं मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचते ही मृतक के शव को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के ठीक सामने एनएच 327ई त्रिवेणीगंज पिपरा सड़क मार्ग पर बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तकरीबन दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर जमाकर्ताओं ने सड़क से मृतक के शव को हटाया और जाम को समाप्त किया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता