ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, एक वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के सासाराम में कोचस थाना क्षेत्र के अमौसी डिहरा गांव में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लगने से एक वर्षीय बच्चे नेपाली कुमार की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

Bihar News
शोकाकुल परिजन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोचस थाना क्षेत्र के अमौसी डिहरा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी नुमा घर में आग लग जाने से एक वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चा भोला चौहान का बेटा नेपाली कुमार था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा उस समय हुआ जब बच्चे के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। भोला चौहान एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि बच्चे की मां अपने दांत के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। घर में नेपाली कुमार अपनी अपाहिज दादी के साथ अकेला था। इसी दौरान झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। 


बूढ़ी और असहाय दादी ने मदद के लिए चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। एक साल का नेपाली कुमार गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोचस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।


रंजन कुमार की रिपोर्ट