ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

Bihar News: बिहार में वाहन जांच के दौरान साथी संग गिरफ्तार हुआ कुख्यात अपराधी, पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद

Bihar News: एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस बल को उच्च सतर्कता पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। वहीं, गाड़ी में मौजूद तीसरा व्यक्ति फरार है, जिसकी तलाश जारी है..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं तीसरा आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सहरसा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं और सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी जग्गा यादव को उसके एक साथी रूपेश कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके पर मौजूद साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम नया बाजार क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक काले रंग की नेक्सॉन कार को रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। जांच के दौरान 9 एमएम की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस ने मौके पर ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा व्यक्ति मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया। भागे हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि गिरफ्तार अपराधी जग्गा यादव सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी पूर्व से दर्ज हैं।


कुछ महीने पहले सदर थाना क्षेत्र के अस्पताल कॉलोनी में आपसी वर्चस्व के विवाद में उसे गोली भी मारी गई थी। साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान जब नेक्सॉन कार की तलाशी ली गई, तो जग्गा यादव के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। उसे और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सहरसा पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव से पहले अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को बिना जांच आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस बल को उच्च सतर्कता पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। वहीं गाड़ी में मौजूद तीसरा व्यक्ति फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


रिपोर्ट: रितेश