ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में

Bihar News: तिलक में शामिल होकर पटना लौट रहे थे कार सवार लोग, भीषण सड़क हादसे में एक की हुई मौत; दो की हालत नाजुक

ARWAL: बिहार में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना अरवल से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो

Bihar News: तिलक में शामिल होकर पटना लौट रहे थे कार सवार लोग, भीषण सड़क हादसे में एक की हुई मौत; दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना अरवल से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


मृतक की पहचान वैशाली निवासी 26 वर्षीय विनोद पासवान के रूप में की गई है। वहीं दोनों घायल पटना के 27 वर्षीय अमित कुमार और हिलसा के 28 वर्षीय अरुण कुमार हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार पर सवार होकर एक तिलक में शामिल होने के लिए औरंगाबाद गए थे। वहां से लौटने के दौरान कलेर थाना क्षेत्र के कलेर  सूर्य मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार ठोकर मार दी।


टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार बीच सड़क पर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही कलेर थाने के पुलिस एवं 112 डायल टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही विनोद पासवान की मौत हो गई।


वहीं दोनों घायलों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता