ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: वीडियो कॉल पर बात करते-करते छात्रा ने दुनिया को कहा 'अलविदा', जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: रोहतास से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहाँ एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। पुलिस जाँच में जुटी।

Bihar News
छात्रा ने की ख़ुदकुशी, रोहतास का मामला
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक दुख भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां इंद्रपुरी के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा सालवी कुमारी ने अपने ही हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सालवी अरवल जिला के करपी थाना के नादी खुर्द गांव की रहने वाली थी। वह रंजय सिंह की पुत्री थी तथा डेहरी के पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।


कॉलेज की छात्राओं एवं कॉलेज के कर्मियों ने देखा कि सालवी फंदे से लटकी पड़ी है। सूचना देने के बाद इंद्रपुरी थाना की पुलिस भी कॉलेज में पहुंची तथा परिजनों को भी सूचना दिया गया। परिवार वालों के पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।


पुलिस ने सालवी का मोबाइल भी जप्त किया है। बताया जाता है कि सालवी अपने ही दुपट्टे को फंदा बनाकर झूल गई। मिली जानकारी के अनुसार खुदकुशी के दौरान सालवी किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पिछले महीने हॉस्टल में साफ सुथरा भोजन नहीं दिए जाने को लेकर भी छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। इन तमाम बिंदुओं पर जांच जारी है।



रंजन कुमार की रिपोर्ट