ब्रेकिंग
छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारछात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकार

Bihar News: रोहतास में युवक की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Bihar News: रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के निमहट गांव में 24 वर्षीय मजदूर बजारु सिंह की मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा...

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के निमहट गांव में जहरीले सांप के काटने से 24 वर्षीय मजदूर बजारु सिंह की मौत हो गई है। मृतक कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी मदन सिंह का पुत्र था। वह नल जल योजना में मजदूरी का काम करता था। 


जानकारी के अनुसार, बजारु सिंह को काम के दौरान जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।


घटना की सूचना पर नौहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित सहायता प्रदान की जाए।


रिपोर्टर: रंजन कुमार