ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

Bihar News: तेज रफ़्तार थार ने 4 लोगों को कुचला, एक महिला की मौत

Bihar News: रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ में तेज रफ्तार थार जीप ने एक महिला को कुचलकर मार डाला है और तीन युवकों को घायल कर दिया। चालक हिरासत में, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार जीप ने चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


यह घटना जमुआ पेट्रोल पंप के पास हुई है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित थार जीप ने पहले सड़क किनारे चल रही एक महिला को टक्कर मारी, फिर पास के पुल की रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरी। मृतक महिला जमुआ गांव की निवासी थी। घायल युवकों को तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीप चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार