ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

BIHAR NEWS : पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 से 16 अक्टूबर तक रद्द, दुर्गा पूजा को देख मुख्यालय से आदेश जारी

PATNA : अपराध पर अंकुश के लिए दुर्गा पूजा में अपराधियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में घू

BIHAR NEWS : पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 से 16 अक्टूबर तक रद्द, दुर्गा पूजा को देख मुख्यालय से आदेश जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अपराध पर अंकुश के लिए दुर्गा पूजा में अपराधियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में घूमने निकलेंगे। हालांकि किसी की विशेष परिस्थिति में छुट्टी दी जा सकती है। दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने निर्णय लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश जारी हुआ है। 


दरअसल, तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार भर में मेले का आयोजन होता है। लोग पूजा-पंडाल और मूर्ति देखने के लिए जाते हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर शुक्रवार (27 सितंबर) को आदेश जारी किया गया है कि 5 से 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। 


जारी किए गए पत्र में लिखा गया है कि, "दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए दिनांक- 05.10.2024 से 16.10.2024 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है. सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/समादेष्टा/प्राचार्य अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे."


शारदीय नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर (गुरुवार) को कलश स्थापना से होगी। इस दिन से घरों से लेकर पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हो जाएगा। नवरात्र में चतुर्थी तिथि दो दिन छह व सात अक्टूबर को रहेगा।  इस बार अष्टमी व महानवमी का व्रत एक ही दिन 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को होगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनेगा। शारदीय नवरात्र के दौरान एक तिथि की वृद्धि व दो तिथि एक दिन होने से दुर्गा पूजा 10 दिनों का होगा।