ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर फिर खराब हुआ इंडिगो का विमान, हलकान रहे यात्री; तीन दिनों में दूसरी बार गड़बड़ी

PATNA: दीपावली औऱ छठ के बाद बिहार से वापस लौट रहे लोगों के लिए हवाई यात्रा भी परेशानी का कारण बन रहा है. पटना एयरपोर्ट पर आज फिर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में खराबी आ गयी. ऐसे मे

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर फिर खराब हुआ इंडिगो का विमान, हलकान रहे यात्री; तीन दिनों में दूसरी बार गड़बड़ी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दीपावली औऱ छठ के बाद बिहार से वापस लौट रहे लोगों के लिए हवाई यात्रा भी परेशानी का कारण बन रहा है. पटना एयरपोर्ट पर आज फिर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में खराबी आ गयी. ऐसे में पायलट ने फ्लाइट उडाने से इंकार कर दिया. यात्री काफी देर तक विमान में ही बैठे रहे. तीन दिनों में दूसरी दफे पटना में इंडिगो के विमान में गड़बड़ी हुई है.


दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की हेडलाइट खराब हो गयी. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया. फुल फ्लाइट यानि 182 यात्रियों को लेकर यह विमान पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला था. विमान के अंदर यात्रियों की बोर्डिंग भी हो चुकी थी. अचानक से यात्रियों को विमान में खराबी की सूचना मिली तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.


एय़रपोर्ट से मिली खबर के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6127 को पटना एयरपोर्ट से बुधवार शाम करीब 6.30 बजे उड़ान भरनी थी. टेकऑफ से कुछ मिनट पहले ही पायलट को विमान के हेडलाइट में खराबी का पता चला. रात का समय होने की वजह से पायलट ने हेडलाइट में खराबी रहते उड़ान भरने से इनकार कर दिया. हालांकि विमान के हेडलाइट में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान कंपनी की टीम उसे ठीक करने में लग गयी. करीब एक घंटे बाद खराबी को दूर कर लिया गया. फिर विमान ने पटना से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी.


विमान के अंदर बैठने के बाद फंसे यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से स्नैक्स दिए गए थे. विमान के टेकऑफ करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.


तीन दिनों में दूसरी घटना

बता दें कि दो दिन पहले सोमवार को भी पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में खराबी आ गयी थी. पटना से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6485 को दिन के 1:55 पर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गयी. इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया था. इसी विमान से बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्नवाथ अर्लेकर को भी चंडीगढ़ जाना था लेकिन वे एयरपोर्ट से वापस लौट आये थे.