ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar news: होली में घर आ रहे हैं तो ट्रेनों में रहे अलर्ट, बगल की सीट पर बैठा शख्स हो सकता है नशाखुरानी गिरोह का सदस्य

Bihar news: होली में अगर घर आ रहें है तो ट्रेनों में सतर्कता बरतने की जरुरत है नहीं तो हो सकते है नशाखुरानी के शिकार...

BIHAR NEWS
ट्रेनों में नशाखुरानी गैंग सक्रिय
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar news: होली में अगर घर आ रहें है तो ट्रेनों में सतर्कता बरतने की जरुरत है वरना आप भी नशाखुरानी के शिकार हो सकते है। दरअसल, बिहार-यूपी की ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह काफी सक्रिय हो गए है। होली का त्योहार नजदीक है और दूसरे राज्यों में रहने वालों की घर वापसी पर काफी भीड़ से ट्रेनों में बढ़ने वाली है। खास अवसर पर  नशाखुरानी गिरोह काफी अधिक एक्टिव दिखते हैं। गोपालगंज में रेल पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो रेलयात्रियों को नशा खिलाकर उनका सामान लूटते है। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।


थावे रेल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं जीआरपी ने दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से नशे की गोलियां, मोबाइल और यात्रियों से लूटे हुए सामान आदि बरामद किए गए हैं। साथ ही होली और ईद को देखते हुए जीआरपी ने निगरानी तेज की है. जिस कारण दोनों बदमास पकड़े गए। 


रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मो. सदरे आलम और महताब आजम के पास से दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठु बैग, आठ मोबाइल, नशा वाली 50 गोलियां और चाय पिलाने वाला थर्मस मिला है। जो यात्रियों से लूटा हुआ सामान है। दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि ये नशाखुरानी गिरोह के सदस्य हैं।


दोनों बदमाश के पास लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बरामद हुआ है। ये मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, छपरा, सुगौली, लखनऊ, गोरखपुर आदि स्टेशनों पर करीब एक साल से यात्रियों को नशा खिलाकर लूटते थे। पूछताछ के दौरान मो. सदरे आलम ने बताया कि उसने सुगौली स्टेशन से यात्रियों से मोबाइल-लैपटॉप आदि लूटकर तबरेज आलम को बेच दिए है। 


गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि वो यात्रियों से पहले मेल-मिलाप करके नजदीकी बढ़ाते हैं। उसके बाद चाय में नशे की गोली देकर उन्हें बेहोश कर देते हैं और फिर उनका सामान लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाते हैं। उसके बाद दूसरे यात्रियों को ये टारगेट करते हैं और अपना शिकार बनाते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें