ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

Bihar News: बिहार में यहाँ हाईवा ने बुजुर्ग को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट जज की गाड़ी पर किया पथराव

Bihar News: मंगलवार रात तेज रफ्तार हाईवा ने 65 वर्षीय नागेश्वर यादव को रौंद दिया। मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईकोर्ट जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सैप जवान घायल हुआ है..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमगंज में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय दूध विक्रेता नागेश्वर यादव को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दी और मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।


यह हंगामा इतना बढ़ गया कि इसी जाम के बीच से गुजर रही पटना हाईकोर्ट के एक जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक सैप जवान घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर जज साहब की गाड़ी को सुरक्षित दूसरे रास्ते से निकाला। स्थिति को काबू करने के लिए कई बार समझाने के बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद ही जाम हटाया जा सका।


नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया है कि हाईवा चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में ओवरलोडेड हाईवा और डंपर दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं करता।